फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलानौर में हादसा: दोस्त की पार्टी से घर लौट रहे दो युवकों की स्कूटी पलटी, हादसे में दोनों की जान गई

Fri, 19 Aug 2022 11:44 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर

सार

पुलिस ने पहुंच कर दोनों शवों को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। फिलहाल परिजनों की तरफ से बयान दर्ज नहीं करवाए गए हैं।
विज्ञापन
मृतक अनिल और अजय। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के कलानौर खंड के गांव आंवल में गुरुवार देर रात दोस्त की पार्टी से घर लौट रहे स्कूटी सवार दो युवकों की हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय अनिल और 23 वर्षीय अजय गुरुवार देर रात अपने दोस्त की पार्टी से घर जा रहे थे।

विज्ञापन


बीच रास्ते में आंवल के बस अड्डे से होकर गुजरने वाली कटेसरा माईनर की पटरी पर स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सुबह सवेरे नहर पर सैर करने गए ग्रामीणों ने देखा कि स्कूटी के नीचे एक युवक का शव पड़ा है। दूसरा शव भी साथ में पड़ा हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर दोनों शवों को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। फिलहाल परिजनों की तरफ से बयान दर्ज नहीं करवाए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें