फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार, परिजनों ने की मुआवजे व नौकरी की मांग 

Thu, 31 Mar 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : three arrest
विज्ञापन
पुलिस ने कलानौर में चाकु ओं से गोदकर सेल्समैन राजेश की हत्या के मामले में दो सगे भाईयों नितिन व रोहित सहित भिवसानी के सुखबीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, मामले में पीड़ित पक्ष ने मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। क्योंकि परिवार में कमाने वाला अकेला राजेश ही था।
विज्ञापन


उसके बाद परिवार में कमाने वाला कोई सदस्य नहीं बचा है। राजेश के अशोक और राकेश अभी पढ़ाई कर रहे है। परिजनों ने दोनों में से एक को योग्यता के आधार पर नौकरी देने की मांग की है। इस संबंध में परिजन जिला प्रशासन से भी मांग करेंगे।

पुलिस ने बताया कि रिमांड अवधि में दौरान तीनों आरोपियों से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। ताकि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को पकड़ा जा सके। साथ ही पीड़ित पक्ष ने मृतक राजेश के भाई राकेश पर चाकू से हमला करने वाले अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों का कहना है कि मामले में अभी चार आरोपी फरार है। परिवार को उनसे खतरा है। मृतक के भाई अशोक ने बताया कि उनके भाई की हत्या के नामजद महिला ने भानजे चेतन को उनके घर जाकर धमकी दी है। पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार रात को कलानौर के रेलवे रोड पर पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक 32 वर्षीय सेल्समैन राजेश की को मौत के घाट उतार दिया था। सेल्समैन राजेश की चाकू और फरसे से गोदकर हत्या कर दी गई थी जबकि उसका भांजा चेतन बदमाशों से जान बचाकर भाग गया। कलानौर की अंबेडकर कॉलोनी निवासी राजेश कुमार कॉस्मेटिक सामान का सेल्समैन है।

सोमवार रात करीब 12 बजे वह अपने भांजे रेवाड़ी निवासी चेतन को रेलवे रोड स्थित उसके घर छोड़ने जा रहा था। राजेश आगे की तरफ चल रहा था। जैसे ही वह रेलवे रोड स्थित चेतन के घर वाली गली में मुड़े तो घात लगाकर बैठे छह सात बदमाशों ने चाकू और फरसे से उस पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने राजेश पर चाकू व फरसे से ताबड़तोड़ वार कर दिये। चेतन किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग गया। आरोपियों ने कुछ दूरी तक उसका भी पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। बदमाशों ने लहूलुहान राजेश को सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए थे।

तभी चेतन के  परिजनोें को घटना के बारे में सूचना मिल गई। वह राजेश को संभालने पहुंचे ही थे कि इसी बीच राजेश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने राजेश को कलानौर स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें