फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: ई-मेल भेजकर जज को दी जान से मारने की धमकी, लिखा- कोर्ट में घुसकर गोली मार दूंगा

Tue, 28 Jun 2022 07:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

ई-मेल में जज के अलावा दो अन्य अधिकारियों को सीसी किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सनसिटी में छापा मारा, लेकिन मकान बंद मिला। एसपी ने कहा कि मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में एक युवक ने ई-मेल भेजकर जज व प्रशासन के अन्य अधिकारियों को गोली मारने की धमकी दी, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। एसपी के निर्देश पर आर्य नगर थाना पुलिस केस दर्ज कर छापा मार कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आशुतोष चौधरी नाम से जज की ई-मेल पर एक मेल भेजी गई है। मेल के अंदर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई है। लिखा गया है कि कोर्ट में घुसकर गोली मार दूंगा। इतना ही नहीं, जितनी पुलिस रोहतक में घूम रही है, उतनी गोली मारूंगा। साथ ही ई-मेल के अंदर खुद को रोहतक से बताते हुए सनसिटी का पता लिखा है। मामले की जांच कर रहे आर्य नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहताश का कहना है कि पुलिस ने बताए गए मकान पर दबिश दी, लेकिन वहां ताला लगा मिला। 

पुलिस को लिखित शिकायत मिली है कि एक युवक ने जज को धमकी भरी ई-मेल भेजी है। साथ ही अन्य अधिकारियों को भी सीसी किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही धमकी के कारणों का खुलासा हो सकेगा। - उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक, रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें