फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंचा दाढ़ी वाला चोर, मास्टर की से भी नहीं खोल सका रूम

Sat, 07 Nov 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
दाढ़ी और टोपी पहने एक चोर एक बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंच गया। आरोपी ने एक घंटे तक मास्टर की से स्ट्रांग रूम खोलने का भी प्रयास किया। लेकिन बैंक की सिक्योरिटी पुख्ता होने के कारण वह कैश तक नहीं पहुंच सका। बैंक में लगे कैमरों पर कपड़ा ढालने और खुद के चेहरे को ढकने के बावजूद कैमरों में युवक की लंबी दाढ़ी कैद हो गई है। फुटेज में एक युवक लंबी दाढ़ी और टोपी पहने बैंक में इधर उधर घूम रहा है। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला भिवानी रोड पर हिंदू कॉलेज स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बैंक मैनेजर पुष्पेंद्र ने बताया कि  वे बृहस्पतिवार सुबह बैंक में पहुंचे। यहां देखा तो बैंक की पिछली दीवार में लगा एडजस्ट फैन उतरा हुआ था। फैन नीचे रखा हुआ था। फिर साथी कर्मचारियों ने छानबीन की तो बैंक में जरूरी कागजात और कंप्यूटर डाटा सही मिला। बैंक के स्ट्रांग रूम में भी सारा कैश सुरक्षित था। अनाज मंडी पुलिस को जानकारी दी गई। चौकी इंचार्ज हरपाल सिंह टीम सहित मौके पर पहुुंचे। पुलिस ने मौके से चोर के फिंगर प्रिंट लिए हैं।
 
सीसीटीवी कैमरे पर डाला कपड़ा, फिर भी नहीं छीपी दाढ़ी  
आरोपी इतना शातिर था कि उसने बैंक में घुसते ही सबसे पहले अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर कपड़ा ढक दिया। इसके बावजूद भी सीसीटीवी कैमरों ने आरोपी को डिटेक्ट कर लिया। फिर आरोपी ने खुद का बचाव करने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध लिया और टोपी पहन ली। इसके बाद बैंक में इधर उधर दस्तावेज और अलमारियों को खंगालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मास्टर चाबी से किया घंटों प्रयास, नहीं टूटा सुरक्षा कवच
आरोपी ने एक घंटे तक बैंक के स्ट्रांग रूम के सुरक्षा कवच को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन बेहतर सिक्योरिटी सिस्टम के चलते वह कामयाब नहीं हो सका। फुटेज में दिख रहा है कि लंबी दाढ़ी वाले युवक ने कई बार मास्टर चाबी से स्ट्रांग रुम के लॉक को खोलने का प्रयास किया, लेकिन मास्टर चाबी भी बैंक की सुरक्षा को नहीं भेद सकी।

स्ट्रांग रूम के पास से मिली कई चाबियां
यदि आरोपी एक बार भी बैंक के स्ट्रांग रुम तक पहुंच जाता तो बैंक को भारी चपत लगा देता। वारदात के समय स्ट्रांग रुम में ग्राहकों के लाखों रुपये रखे हुए थे। हालांकि गोपनीयता का हवाला देते हुए बैंक प्रबंधन ने वारदात के समय बैंक में मौजूद राशि के बारे में बताने से इनकार कर दिया। वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि स्ट्रांग रूम के पास से कुछ चाबियां मिली हैं। इसके अलावा कोई भी औजार बरामद नहीं हुआ है।

अब बैंक पर भी शातिरों की नजर
अभी तक चोर बैंक के एटीएम को ही निशाना बनाते रहे हैं, लेकिन अब चोरों ने बैंक में भी सेंधमारी शुरू कर दी है। यदि पिछले छह महीनों में नजर डालें तो बैंक में सेंधमारी की यह पहली घटना है। हालांकि एटीएम पर वारदात के कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले ही रिठाल माइनर में संदिग्ध अवस्था में एक एटीएम मिला था। इससे पहले भी नहर में एक एटीएम मिल चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें