फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार बुआ से मिलने गया परिवार, चोरों ने खंगाला आरपीएफ जवान का घर

Mon, 06 Feb 2017 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चोरों ने श्याम कालोनी स्थित आरपीएफ जवान के घर से लाखों के आभूषण और हजारों का कैश चोरी कर लिया। वारदात के समय घर में कोई नहीं था। जवान परिवार के साथ अपनी बीमार बुआ का हालचाल जानने गया था। इस संबंध में शहर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 पुलिस को दी शिकायत मेें मूलरूप से झज्जर के गांव बिरधाना निवासी शंभू ने बताया कि  वह रेलवे सुरक्षा बल में हेड कांस्टेबल के पद पर जींद में कार्यरत है। उनकी बुआ बीमार है। वह तीन फरवरी को परिवार के साथ लाखनमाजरा स्थित अपनी बुआ के घर गये थे। इसी बीच चोरों ने रात को घर का ताला तोड़कर करीब तीस हजार रुपये, दो सोने की चेन सहित अन्य आभूषण चोरी कर ले गए। शनिवार को जब परिवार घर पहुंचा तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद केस दर्ज किया।

सात दिन में चोरों को पकड़ेगी पुलिस

पुलिस ने जवान से कहा कि उन्हें एक सप्ताह का समय दे। सात दिनों के अंदर चोर को पकड़कर उससे सामान की बरामदगी कर ली जाएगी। मामले में शंभू का कहना है कि यदि पुलिस सात दिन में कोई कार्रवाई नहीं करती है तो वह एसपी से मिलेंगे। जांच अधिकारी हेड  कांस्टेबल दिलबाग ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


युवक का मोबाइल छीना  

दूसरी तरफ दो बाइक सवार आरोपियों ने हिसार बाइपास पर एक युवक का मोबाइल छीन लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। इस संबंध में शहर थाने में केस दर्ज किया गया है। श्याम कालोनी के ही सुनील ने बताया कि वह रात करीब साढ़े आठ बजे हिसार बाइपास की तरफ से आ रहा था। तभी पीछे से दो बाइक सवार आये। आरोपियों में से पीछे बैठे युवक ने मोबाइल छीन लिया और फरार हो गये।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें