फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूआईईटी में छेड़खानी से पीड़ित छात्राएं नहीं आईं सामने, शिकायत खारिज

Sun, 23 Apr 2017 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
eve teasing - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एमडीयू के यूआईईटी में छेड़छाड़ का मामले में किसी भी छात्रा के सामने न आने पर मामले को खारिज कर दिया गया है। अधिकारियों ने दावा किया है कि शिकायत में जिन छात्राओं के नाम थे, इन नामों की कोई छात्रा ही नहीं मिली। ऐसे में शिकायत को फर्जी करार दे दिया गया।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की कुछ छात्राओं ने पिछले महीने होली के समारोह के दौरान तीन कर्मचारियों पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। छात्राओं द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया था कि कर्मचारियों के साथ उनके बाहरी दोस्त भी थे। कर्मचारियों और उनके दोस्तों ने उनके साथ छेड़खानी की। इस शिकायत पर करीब पांच छात्र-छात्राओं के नाम हैं। यह मामला यूनिवर्सिटी की ‘कार्यस्थल पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा एवं यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति’ के पास भी गया है। इस मामले में यूआईईटी के डायरेक्टर प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा गई है। जांच में पाया गया कि जिन छात्राओं के नाम से शिकायत है उस नाम की छात्राएं ही नहीं हैं और न ही कोई छात्रा सामने आ रही है। कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। पूरी जांच-पड़ताल के बाद यह शिकायत फर्जी पायी गई है। गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी के फार्मेसी डिपार्टमेंट में भी एक छात्रा ने अपने शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें