फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से सरेराह छेड़छाड़, आरोपी ने पुलिस के सामने माफी मांगी

Fri, 11 Nov 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
पावर हाउस चौक के पास कॉलेज जा रही छात्रा से सरेराह मनचले ने छेड़छाड़ की। जिसपर छात्रा ने हंगामा शुरू कर दिया और वहां पुलिस पहुंच गई। आरोपी ने छात्रा से पुलिस के सामने ही माफी मांगी तो छात्रा ने शिकायत देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने समझौता होने के कारण कार्रवाई नहीं करने की बात कही है।
विज्ञापन


सोनीपत जिले की रहने वाली युवती पावर हाउस के पास कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती है। वह पास ही एक पीजी हॉस्टल में रहती है और पीजी से बृहस्पतिवार सुबह कॉलेज में जा रही थी। कॉलेज के पास ही खड़े एक मनचले ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए टिप्पणी कर दी। छात्रा ने इसका विरोध किया, लेकिन मनचला अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिससे छात्रा ने हंगामा शुरू कर दिया और वहां पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को पकड़ा तो उसने छात्रा से माफी मांगनी शुरू कर दी। छात्रा ने पुलिस से कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कहते हुए शिकायत नहीं दी। जिसपर पुलिस ने मनचले को चेतावनी देकर छोड़ दिया। पीजीआई एसएचओ मंजीत ने बताया कि एक लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था, लेकिन उसमें छात्रा ने समझौता होने की बात बात कहते हुए कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें