पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनकर शहर में चल रहे वेश्यावृत्ति धंधे में एक युवती और दो युवक को पकड़ा। आरोपियों ने ग्राहक को रेलवे लाइन ट्रक यूनियन कार्यालय के पास बुलाया था। इसके बाद पुलिस ने यूनियन कार्यालय के पास एक आवास से युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया। युवती को आरोपी युवक उड़ीसा से लेकर आए थे। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेजा गया। इस मामले में एक अन्य महिला का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
सिटी थाना पुलिस को कच्चा बेरी रोड पर गश्त करते समय सूचना मिली कि ट्रक यूनियन कार्यालय के पास एक युवती से वेश्यावृत्ति कराई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने फर्जी ग्राहक तैयार किया। रेलवे लाइन स्थित ट्रक यूनियन कार्यालय के पास सौदेबाजी हुई। इसके बाद कुछ ही दूरी पर बने आवास में मौजूद लड़की के पास उसे भेजा गया। इसी दौरान ग्राहक ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने वहां पहुंचकर एक युवती और दो युवकों को गिरफ्तार किया। लड़की मूलरूप से उड़ीसा की रहने वाली है और उसे यहां भराण का रहने वाला रामपाल लेकर आया था। लड़की इस समय सेक्टर 4 में रह रही है। पुलिस ने भराण के रामपाल और उनके साथ कसरैंटी के मोनू को भी पकड़ा है। एसएचओ सुनीता ने बताया कि इन तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेजा गया है।