फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय आगे आने से हाईवे पर पलटा टैंकर, क्रेन से उठाते समय लगी आग

Sat, 25 Feb 2017 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
मकड़ौली के पास हादसा, लोगों ने भागकर बचाई जान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पानीपत नेशनल हाईवे स्थित मकड़ौली खुर्द के सामने वीरवार देर शाम नीलगाय सामने आने से एक टैंकर पलट गया। जब टैंकर को क्रेन के माध्यम से सड़क से हटाया जा रहा था तो उसके अंदर भरे ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग लग गई। शुक्र रहा हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। बाद में दमकल की गाड़ियों ने आग को काबू किया।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक घिलौड़ कला निवासी रविंद्र कुमार पानीपत रिफाइनरी में टैंकर चलाते हैं। वे रिफाइनरी से टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ भरवाकर गुजरात के लिए रवाना हुए थे। जब वह देर शाम करीब सात बजे पानीपत हाईवे स्थित गांव मकड़ौली के सामने पहुंचे तो अचानक नील गाय वाहन के सामने आ गई। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और टैंकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक की जान बाल-बाल बची। तभी मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच की। सड़क पर टैंकर पड़ा होने के कारण यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने टैंकर को रास्ते से हटाने के लिए क्रे न को मंगवाया।

जांच अधिकारी एएसआई धूपसिंह ने बताया कि जब क्रेन से टैंकर को सड़क से हटाया जा रहा था तो अचानक उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में पूरे टैंकर में आग फैल गई। आसपास के लोगों ने भागकर जान बचाई। फिर दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। जांच अधिकारी का कहना है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें