फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला का पर्स चुराया, दूसरे शिकार को आई तो धरी गई

Sun, 30 Oct 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहर में महिला चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है। महिला ने छोटूराम चौक से एक ऑटो में बैठक र चालक की भाभी को छह हजार रुपये की चपत लगा दी। जब चालक ने घर जाकर देखा तो उसकी भाभी का पर्स गायब थे। इस पर चालक दो घंटे बाद महिला की तलाश में फिर शहर पहुंचा। दो घंटे बाद भी महिला दूसरे चालक को शिकार बनाने की फिराक में छोटूराम चौक पर ही मिली। यहां पर चालक ने उसे पकड़ लिया और शोर मचा दिया। काफी हंगामे और महिला के नकारने के बाद उसी के बैग से चालक के रुपये मिले। 
विज्ञापन


दरअसल, खरावड़ निवासी धर्मबीर शहर में ऑटो चलाते हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह छोटूराम चौक से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। उनकी भाभी भी ऑटो में बैठी थी। इसी बीच छोटूराम चौक से एक महिला उनके ऑटो में बैठ गई। महिला के साथ एक बच्चा भी था। महिला अशोका चौक पर ऑटो से उतर गई। छोटूराम चौक से अशोका चौक तक जाने में ही महिला ने चालक की भाभी का पर्स उड़ा दिया। महिला को अशोका चौक पर उतारने के बाद धर्मबीर ऑटो लेकर अपने घर पहुंचा। यहां देखा तो उसकी भाभी का पर्स गायब था।

इसके बाद धर्मबीर महिला की तलाश में ऑटो लेकर घर से निकल पड़ा। जब धर्मबीर छोटूराम चौक पर पहुंचा तो उसने देखा कि महिला किसी दूसरे शिकार की तलाश में वहीं खड़ी थी। धर्मबीर ने महिला को पकड़कर शोर मचा दिया और अपने रुपये मांगे। महिला ने चोरी करने से इनकार कर दिया। कुछ ही देर में चौराहे पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची। महिला पुलिस ने आरोपी महिला के थैले की तलाशी ली तो उसमें से छह हजार रुपये निकले। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान अलवर के खरानी निवासी लक्ष्मी के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को महिला को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

खरीदारी कर रही महिला का पर्स उड़ाया
रोहतक। दिवाली पर एक महिला को खरीदारी करना महंगा पड़ गया। भिवानी स्टैैंड पर शॉपिंग करने आई महिला का पर्स शातिरों ने उड़ा दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। इस संबंध में शहर थाने में केस दर्ज किया गया है। 

पुलिस को दी शिकायत में बोहर निवासी शकुंतला ने बताया कि शुक्रवार को भिवानी स्टैंड रोड पर शॉपिंग करने गई थी। यहां पर महिला एक स्टॉल पर रुककर कपड़े पसंद करने लगी। महिला ने अपने पर्स को स्टाल पर रख दिया। इसी बीच चोर ने पर्स को चोरी कर लिया। महिला को इस बारे में कुछ भी पता नहीं चला। जब वह सामान के रुपये देने लगी तो देखा उसका पर्स गायब था। उसने आसपास के लोगों से पूछा लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं थी। महिला ने बताया कि उसके पर्स में पांच हजार रुपये थे। वह दिवाली पर परिजनों के लिए कपड़े खरीदने आई थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें