फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र का जल्द सुराग लगाने की गुहार

Sun, 30 Oct 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
छात्र का जल्द सुराग लगाने की गुहार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव सुरानी के ग्रामीण शनिवार को पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर से उनके निवास पर मिले। उन्होंने पिछले 3 दिन से लापता 10वीं कक्षा के छात्र का जल्द सुराग लगाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

 ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि गांव सुरानी निवासी 10 वीं का छात्र भूपेंद्र सिंह सलूनी 26 अक्तूबर को स्कूल की छुट्टी के बाद ट्यूशन पढ़ने गया था, लेकिन इसके बाद भूपेंद्र वापस घर नहीं पहुंचा है।
 26 अक्तूबर को देर शाम तक भूपेंद्र के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। 3 दिन बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका है। ग्रामीणों के साथ आज बीमार मां  ने भी एसपी से लापता बेटे को ढूंढ कर उनके सुपुर्द करने की गुहार लगाई है।  इस मौके पर गांव सुरानी की सरपंच अन्नू देवी, अशोक कुमार, गोपीराम, सुदेश,  मौसम, तारामणी, मुन्नी, सुनीता, राजबाला, रामनिवास, रामकिशन, यादराम, बलबीर  सिंह, कृष्ण, हजारीलाल व अशोक समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें