फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: मां ने पढ़ने के लिए कहा तो बेटा घर छोड़कर चला गया, 10वीं में हो गया था दो विषयों में फेल

Mon, 19 Jun 2023 08:46 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

मां ने दी शिकायत में बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है। सबसे बड़ा बेटा 10वीं कक्षा में पढ़ता है, जो दो विषय में फेल हो गया था। उसने बेटे को समझाया कि ध्यान लगाकर पढ़े। इसी बात से नाराज होकर 17 जून को घर छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में 10वीं में दो विषयों के अंदर कंपार्टमेंट आने पर मां ने बेटे को पढ़ने के लिए बोला तो बेटा नाराज होकर घर छोड़कर चला गया। परेशान मां ने आईएमटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


परेशान मां ने कराई आईएमटी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
मां ने दी शिकायत में बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है। समाज ने उसे दूसरे युवक का लत्ता उड़ा दिया यानि दूसरे युवत से शादी करवा दी थी। उसके पहले पति से तीन व दूसरे पति से दो बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा 10वीं कक्षा में पढ़ता है, जो दो विषय में फेल हो गया था। उसने बेटे को समझाया कि ध्यान लगाकर पढ़े। इसी बात से नाराज होकर 17 जून को घर छोड़कर चला गया। अब तक परिवार के लोग उसे अपने स्तर पर तलाश कर रहे थे, लेकिन कहीं पता नहीं लग सका। लापता युवक नाबालिग है, जिसके चलते पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


रिश्तेदारियों व दोस्तों के पास भी नहीं लगा सुराग
परिजनों का कहना है कि लगातार रिश्तेदारियों व दोस्तों के बारे में युवक के बारे में पूछताछ कर चुके हैं, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें