सीआईए-2 ने स्नेचिंग के मास्टर माइंड इनामी सुनील उर्फ लंगड़ा से झपटमारी की चेन को खरीदने वाले सुनार से रिकवरी शुरू कर दी है। सोनीपत के गांव भैंसवाल निवासी सुनील उर्फ शीला ने पुलिस को छीनी हुई कई चेन के बारे में जानकारी दी है। सीआईए 2 ने आरोपी से कई चेन बरामद की है।
सुनार सुनील उर्फ शीला की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद पुलिस बरामद चेन के बारे में खुलासा करेगी। सीआईए-2 ने उससे दिल्ली में छीनी हुई चेन भी बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अधिकतर चेन अपनी दुकान में रखा है। कुछ चेन को बेच भी चुका है। रिमांड पर उससे अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।
प्रदेशभर में सक्रिय है गैंग
दिल्ली और हरियाणा में स्नेचिंग की वारदात करने वाला स्नैचिंग का गिरोह पूरे प्रदेश में सक्रिय है। सूत्रों की माने तो पकड़ा गया सुनार प्रदेशभर में फैले गिरोह के सदस्यों से छीनी हुुई चेन खरीदता था। पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर कार्रवाई कर रही है। उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। इस गिरोह की जिले में सक्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब से तीनों आरोपी गिरफ्तार हुए हैं शहर में स्नेचिंग का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
आरोपी सुनार से छीनी हुई चेन की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी से बरामद हुई चेन का खुलासा जल्द किया जाएगा। अभी उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों को दबोचने का प्रयास किया जा रहा है।
- राकेश सैनी, इंचार्ज सीआईए-2