फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर दो में शिक्षिका के गले से झपटी सोने की चेन

Mon, 07 Nov 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
स्‍नै‌िचिंग - फोटो : demo pics
विज्ञापन
सेक्टर दो में फिर से स्नेचिंग गिरोह सक्रिय हो गया है। यहां रविवार शाम को दूध लेने जा रही एक शिक्षिका के  गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन तोड़ ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। पुलिस को देर रात तक आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस के मुताबिक सेक्टरवासी सुषमा एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। वह शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से बूथ से दूध लेने के लिए निकली थी। कुछ समय बाद जब शिक्षिका दूध लेकर घर की तरफ आ रही थी तो पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए। आरोपियों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। सुषमा की नजर आरोपियों पर नहीं पड़ी। बदमाशों ने महिला के पास आते ही उनके गले से चेन तोड़ ली। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। लेकिन आरोपी लोगों को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। कुछ ही देर में वारदात स्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात के बारे में महिला से पूछताछ की। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फु टेज खंगाल रही पुलिस

आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस सेक्टर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मगर पुलिस को आरोपियों की कोई फुटेज नहीं मिली। किसी ने आरोपियों की बाइक का नंबर भी नहीं देखा। अब अन्य जगहों पर लगे कैमरों को खंगाला जा रहा है। ताकि फुटेज मिल सके।

पहले भी हुई वारदात, अभी तक खुलासा नहीं

इससे पहले भी स्नेचरों के निशाने पर सेक्टर की महिलाएं ही रही हैं। करीब दो महीने पहले सेक्टर में ही एक शिक्षिका और आयकर विभाग की महिला इंस्पेक्टर के गले से चेन तोड़ी गई थी। पुलिस अभी तक इनमें से एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। इसके अलावा पीजीआई महिला डॉक्टर सेे हुई स्नेचिंग के आरोपियों का भी सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें