फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: स्कूटी सवार ने पांच मिनट में दो महिलाओं से झपटी चेन, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Thu, 24 Mar 2022 01:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

सेक्टर तीन में पूर्व सरकारी वकील की पत्नी तो सेक्टर एक में प्राचार्य के साथ वारदात हुई। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। झपटमार काले रंग की स्कूटी पर सवार था।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक शहर में बुधवार की शाम स्कूटी सवार झपटमार पांच मिनट में दो जगहों पर महिलाओं से चेन स्नेचिंग कर फरार हो गया। सेक्टर तीन में जहां पूर्व सरकारी वकील की पत्नी के साथ वारदात अंजाम दी, जबकि सेक्टर एक में महिला प्राचार्य से चेन झपटी। झपटमार काले रंग की स्कूटी पर सवार था। वारदात सेक्टर एक में सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस फुटेज के आधार पर झपटमार तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


पति ने बनवाई थी चेन, इस बात का ज्यादा दुख 
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर दो निवासी निर्मला ने बताया कि वह शाम 6:45 बजे सेक्टर तीन में दर्जी से अपने कपड़े लेने गई थी। जब सहेली रीना निवासी किलोई के घर के सामने पहुंची तो एक स्कूटी पर सवार होकर युवक आया, जिसने हेलमेट पहन रखा था। उसने झपटा मारकर उसकी दो तोले की सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गया। युवक ने न केवल काले रंग के कपड़े पहन रखे थे, बल्कि स्कूटी व हेलमेट का रंग भी काला था। निर्मला ने बताया कि उसके पति बिजेंद्र राणा रोहतक कोर्ट में सरकारी वकील थे। इस बात का ज्यादा दुख है कि यह चेन उनके पति ने बनवाई थी, जिसे झपटमार तोड़कर ले गया। 

प्राचार्य बोलीं, बेटी की शादी के समय बनवाई थी चेन 
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर निवासी एक महिला ने शिकायत दी है कि वह हर रोज की तरह शाम को पार्क में टहलने गई थी। 6:50 बजे जब घर से पार्क के लिए निकली तो पीछे से स्कूटी सवार आया। थोड़ी दूरी पर दोबारा मुड़कर आया और उसके गले से दो तोले सोने की चेन तोड़कर ले गया।
विज्ञापन


उसने हेलमेट पहन रखा था। प्राचार्य ने बताया कि अक्तूबर में उसकी बेटी की शादी थी। उसी समय यह चेन बनवाई थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दी है। उम्मीद है जल्द पुलिस आरोपी से चेन बरामद करेगी। 
 

सेक्टर एक से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें एक स्कूटी सवार वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है, लेकिन फुटेज साफ नहीं है। दोनों वारदात एक ही स्कूटी सवार द्वारा अंजाम दी गई लगती है। पुलिस अपनी तरफ से चेन स्नेचर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उम्मीद है जल्द कामयाबी मिलेगी। - इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, थाना प्रभारी अर्बन एस्टेट 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें