व्यक्ति दिवाली पर बुआ के घर रुड़की मिठाई देने जा रहा था। हादसे में घायल ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बलियाना व भालौठ के बीच सोनीपत रोड पर घटना हुई। मृतक रिटौली गांव का रहने वाला है।
हरियाणा के रोहतक के रिटौली गांव से स्कूटी पर बुआ के घर रुड़की गांव में दिवाली पर मिठाई देने जा रहे 46 वर्षीय व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर में रिटौली निवासी बिजेंद्र की मौत हो गई। इस संबंध में कार चालक भालौठ गांव निवासी अमित के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रिटौली गांव निवासी पिंटु ने दी शिकायत में बताया कि वे तीन भाई हैं। सबसे बड़ा भाई बिजेंद्र 10 साल से खेड़ी साध निवासी संदीप के पास केबल का काम करता था। दिवाली से एक दिन पहले वह खेड़ी साध आया हुआ था। बिजेंद्र बुआ के घर रुड़की गांव में मिठाई देने जा रहा था। शाम को करीब चार बजे बलियाना माइनर से होते हुए भालौठ के पास पहुंचे।
भालौठ की तरफ से एक युवक तेज गति से कार चलाते हुए आया और बिजेंद्र की स्कूटी को टक्कर मार दी। साथ ही दूर तक घसीटते हुए ले गया। इससे बिजेंद्र का दाहिने कंधे से हाथ अलग हो गया। साथ ही दूसरे हाथ व पैर पर भी चोटें आई। चालक भालौठ निवासी अमित कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से बिजेंद्र को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।