फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: बीड़ी पीने के शक में स्कूल प्राचार्य की प्रताड़ना, नौवीं कक्षा के छात्र को शिक्षक ने जमकर पीटा

Thu, 31 Aug 2023 12:26 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में शिक्षक द्वारा छात्र को पीटने का मामला सामने आया है। छात्र पुलिस शिकायत में बताया कि शिक्षक को मेरे ऊपर बीड़ी पीने का शक हुआ था। जिसके कारण मेरी पिटाई की गई।
विज्ञापन
छात्र की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के चमारिया रोड स्थित निजी स्कूल में 9वीं के छात्र को प्राचार्या कहने पर शारीरिक शिक्षक ने जमकर पीटा। घायल को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सदर पुलिस ने घायल के छात्र की शिकायत पर प्राचार्या व शिक्षक के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी व जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस के मुताबिक रिठाल फौगाट के 13 साल के छात्र दी शिकायत में बताया कि वह चमारिया रोड स्थित निजी स्कूल की नौवीं कक्षा में पढ़ता है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूल गया था। वहां कुछ बच्चे बीड़ी पी रहे थे। वह भी वहां से गुजर रहा था। किसी एक छात्र ने प्राचार्य को शिकायत कर दी कि कुछ बच्चे बीड़ी पी रहे हैं। प्राचार्य ने उसे बुलाया और तीन-चार डंडे मारे। इसके बाद शारीरिक शिक्षक को बुलाया। बोली, इसको सबक सिखा दो। इतना कहते ही शिक्षक ने उसके सिर में डंडे मारे। फिर परिवार को स्कूल में बुला लिया। उसकी मां व दादा स्कूल पहुंचे। सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। 
विज्ञापन


मेरे ऊपर दबाव डाला जा रहा, पुलिस कार्रवाई करे
छात्र के पिता ने बताया कि उसके ऊपर दबाव बनाया जा रहा है। ऊपर तक पहुंच की धमकी मिल रही है। पुलिस से मांग की है कि मामले में कार्रवाई करे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें