फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: आधे घंटे में बोहर, ब्राह्मणवास और महम में भिड़े दर्जनों वाहन

Thu, 24 Dec 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार सुबह कोहरे ने कहर बरपाया। गांव बोहर के पास सुबह करीब 8 बजे कार की टक्कर लगने से बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। बीच सड़क हादसे से बस में बैठे सभी 21 बच्चों समेत एक अध्यापिका और कार चालक घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां रात तक चले उपचार के बाद 20 बच्चों को छुट्टी दे दी गई। हादसा सामने से तेज गति से आ रही कार के कारण हुआ। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया है।

दरअसल यहां एक ऑटो कंपनी में काम करने वाला कानपुर निवासी ऋषभ कार लेकर शहर से बोहर की तरफ जा रहा था। वहीं, सोनीपत रोड स्थित स्कॉलर रोजरी स्कूल की बस जगदीश कॉलोनी से बच्चों और अध्यापिका को लेकर स्कूल की तरफ  जा रही थी। जैसे ही चालक ने स्कूल बस को गांव बोहर स्थित चौरोहे पर मोड़ा तो एकाएक एक कार सामने आ गई।
विज्ञापन


तेज गति के कारण कार बेकाबू हो गई और बस के बीच वाले हिस्से में सीधी टक्कर मार दी। इससे बस चालक भी नियंत्रण खो बैठा। कार को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। वहीं, बस से टकराते ही कार कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

तुरंत एंबुलेंस चालक को फोन किया गया और आसपास के लोगों की मदद से बस में फंसे बच्चों और अध्यापिका को बाहर निकाला गया। सभी को पीजीआई में दाखिल कराया गया। रात 10 बजे तक चले उपचार के बाद सभी एक बच्ची को छोड़कर सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गई। कार चालक भी पीजीआई में उपचाराधीन है।

ये बच्चे हुए हादसे में घायल
हादसे में जगदीश कॉलोनी निवासी अध्यापिका लवलीन सहित छात्रा वसुंधरा 15 , वशुधा 9, सिया 8, रैना जैन, नेहा, मनसा 12, प्रबुन, छात्र राकेश सचदेवा 11, अंकेश, पोशल,  प्राण 10, प्रबुन 7, हेमंत 15, ग्रवित 12, रामनगर निवासी छात्रा खुशी 12, समनुर 7, अक्षिता 15, छात्र प्रवेश 12, आकाश 13, बैंक कॉलोनी निवासी छात्रा वर्षा 8 और कार चालक ऋषभ घायल हो गए। इनमें किसी के हाथ तो किसी के सिर में चोेट आई है। कार में बैठे दो अन्य लोगों को चोट नहीं आई।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें