फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ड्यूटी पर पत्नी गई मायके, चोरों ने किया घर साफ

Fri, 17 Jun 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
गढ़ी मोहल्ले में एक बार फिर से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मोहल्ला वासी सुरेंद्र ने बताया कि वह एक सरकारी विभाग में चौकीदार है। कुछ दिन पहले पत्नी बच्चों सहित अपने मायके लुधियाना गई हुई थी। 14 जून की रात को सुरेंद्र घर का ताला लगाकर ड्यूटी पर गए थे। इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। जब सुरेंद्र सुबह घर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें