कुलताना चौक पर तेज रफ्तार बोलेरो फुटपाथ से टकराकर पलट गई। इससे उसमें सवार दिल्ली के पशु व्यापारी की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में सांपला थाने में आरोपी चालक राजेश के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है।
जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि दिल्ली के नांगलोई निवासी 30 वर्षीय असान पशु व्यापारी हैैं। वह 14 जून को अपने मित्रों के साथ भैंस खरीदने के लिए कलानौर आए थे। यहां से उन्होंने दो भैंस खरीदी। इसके बाद वह गाड़ी बुक करके अपने दोस्तों के साथ कलानौर से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। कुलताना चौक पर तेज रफ्तार होने के कारण गाड़ी फु टपाथ पर चढ़कर पलट गई। इससे गाड़ी में सवार असान और उसके दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया। यहां उपचार के दौरान असान ने 15 जून को दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। हादसे में चालक को भी मामूली चोटें आईं हैं।