शहर के अलग-अलग हिस्सों से दो युवतियों और एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण हो गया। इस संबंध में सिविल लाइन, शिवाजी कॉलोनी और सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
सिविल लाइन थाने में गनीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने सुभाष नगर के राजन मुंझाल के खिलाफ अपनी बेटी के अपहरण का केस दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी 20 जून को उनकी बेटी को बहला-फु सलाकर ले गया। अभी तक युवती के बारे में कोई भी सूचना नहीं मिल सकी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इसी तरह, शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र के काठ मंडी का एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों का कहना है कि उनका बेटा जतिन 19 जून को किसी का से शीतल नगर में गया था। उसके बाद वह घर नहीं आया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
दूसरी तरफ, सर छोटूराम नगर से 19 वर्ष की युवती का अपहरण हो गया। परिजनों ने कई दिनों तक उसकी तलाश की मगर कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने सिटी थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।