फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 दिन बाद धरा गया 25 हजार का इनामी काका हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता

Wed, 18 May 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
इनामी काका हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
काका हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता और 25 हजार के इनामी सुनील को पुलिस ने वारदात के 24 दिन बाद गिरफ्तार किया है। टिटौली के सुनील से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि सुनील ने शूटरों को उनकी बहन की शादी करवाने और मकान बनवाने का लालच देकर कांग्रेस नेता, हैफेड के पूर्व चेयरमैन एवं कारोबारी अशोक वर्मा उर्फ काका की 22 अप्रैल की सुबह पार्क में टहलते समय हत्या करवाई थी। पुलिस सुनील को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। वहीं, सुनील ने हत्या करवाने और साजिश में शामिल होने से इनकार किया है।  
विज्ञापन


काका हत्याकांड में पुलिस को सुनील की करीब एक माह से तलाश थी। 22 अप्रैल को काका की हत्या के बाद से ही सुनील फरार था। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की थी, लेकिन सुराग नहीं मिला। सुनील के ठिकानों के बारे में पता नहीं चलने पर पुलिस प्रशासन की ओर से उसकी सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई थी। पुलिस ने बताया कि सुनील को पुलिस ने बुधवार को पुरानी आईटीआई मैदान से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर अन्य आरोपियों के बारे में भी पूछताछ करेगी।

बता दें कि कांग्रेस नेता एवं कारोबारी अशोक वर्मा उर्फ काका 22 अप्रैल की सुबह मॉडल टाउन स्थित डबल पार्क में टहल रहे थे। सुबह करीब छह बजे टहलते समय ही तीन शूटरों ने काका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में काका के दो चचेरे भाइयों सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि प्रापर्टी विवाद के कारण काका की हत्या की गई थी।
विज्ञापन


दोस्ती निभाने के चक्कर में की हत्या

पुलिस के अनुसार सुनील ने पूछताछ में बताया है कि काका को गोली मारने वाले तीनों शूटरों का इंतजाम उसने किया था। मामले में अन्य आरोपी और उसके दोस्त बिंदर ने काका की हत्या कराने की बात सुनील से कही थी। इसी दोस्ती को निभाने के लिए शूटर का इंतजाम किया। बिंदर ने काका की पाड़ा मोहल्ले वाली कथित पुश्तैनी जमीन उसके काका के चचेरे भाइयों से खरीदी थी। इसी जमीन का कई सालों से विवाद चल रहा था। सुनील ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि काका की हत्या की साजिश बिंदर के ऑफिस में बनी थी।

सुनील पर बहादुरगढ़ और रोहतक में छह मुकदमे

गिरफ्तार किए गए सुनील का आपराधिक रिकार्ड रहा है। पुलिस के अनुसार सुनील के खिलाफ रोहतक और बहादुरगढ़ में छह केस दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास और मारपीट सहित अन्य धाराएं शामिल हैं।

मामले में अब तक 10 गिरफ्तार

काका हत्याकांड में पुलिस ने अभी तक काका के चचेरे भाई रेवाड़ी निवासी मनोज सोनी, संजय सोनी सहित हत्या करने वाले शौरी कोठी निवासी रोहित और संदीप, प्रॉपर्टी डीलर बिंदर के अलावा चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुनील को मिलाकर गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 10 हो गई है। अभी मामले में गोली मारने वाला एक आरोपी फरार है।


काका हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया गया है। रिमांड पर लेकर सुनील से मामले में अन्य जानकारी जुटाई जाएगी, ताकि अन्य आरोपियों को भी दबोचा जा सके।
विज्ञापन

- वीरेन्द्र सिंह डीएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें