फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजाक में चोर बोला तो युवक को कार से रौंदकर मार डाला

Sun, 08 Jan 2017 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे खिड़वाली गांव के बस अड्डे पर हुई वारदात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गांव खिड़वाली के बस अड्डे पर शुक्रवार रात एक युवक की गाड़ी से रौंदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। इस संबंध में सदर थाने में खिड़वाली के जगबीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने शहर में आहता चलाने वाले आरोपी को मजाक में चोर बोल दिया था। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे खिड़वाली गांव का 28 वर्षीय सोनू बस अड्डे पर एक दुकान के सामने खड़ा था। उसी समय गांव का ही जगबीर अपनी कार से आ रहा था। जगबीर काफी समय से शहर में रहता है और आहता चलाता है। जैसे ही जगबीर कार लेकर सोनू के आगे से गुजरा तो सोनू ने उसे मजाकिया लहजे में चोर कह दिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। लेकिन तब मामला शांत हो गया था। कुछ देर बाद जगबीर कार लेकर आया और सोनू को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सोनू जमीन पर गिर गया। आरोप है कि इसके बाद जगबीर ने सोनू को कार से कुचल दिया और कार सहित फरार हो गया। जैसे ही ग्रामीणों और परिजनों को वारदात के बारे में पता चला तो वह मौके पर पहुंचे। गंभीर घायल सोनू को लेकर पीजीआई गये। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण सोनू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसएचओ विजय ने बताया कि जगबीर शहर में पार्टनरशिप में आहता चलाता है। सोनू के भाई के बयान पर जगबीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सोनू गांव में खेतीबाड़ी करता था। साथ ही भवन निर्माण सामग्री का काम करता था। एसएचओ का कहना है कि जगबीर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें