फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने पर हवलदार के खिलाफ केस दर्ज, एएसआई की रिपोर्ट पर कार्रवाई

Sat, 11 May 2024 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

जसिया गांव का रूपेश हुड्डा पंचकूला में डायल 112 पर तैनात है, स्थानीय पुलिस के एएसआई की रिपोर्ट पर कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगना एक हवलदार को भारी पड़ा। पंचकूला में डायल 112 पर तैनात रोहतक के जसिया गांव निवासी हवलदार रूपेश हुड्डा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सदर थाने के एएसआई संदीप की शिकायत के अनुसार, हवलदार रूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के पक्ष में 26 अप्रैल व 28 अप्रैल को वोटों के लिए प्रचार किया। जसिया की चौपाल में 9 मई को सरपंचों के साथ चुनावी सभा में हिस्सा लिया व कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। सरकारी कर्मचारी होते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोटों के लिए प्रचार करने पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को एक कर्मचारी के प्रचार करने की सूचना मिली थी। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। -मुरारीलाल, प्रभारी, सदर थाना, रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें