फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाई दिलाने के बहाने करनाल की महिला से दुष्कर्म

Sun, 11 Oct 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
दवाई दिलाने के बहाने करनाल की महिला के साथ रोहतक के युवक ने दुष्कर्म कर डाला। इस संबंध में महिला थाने में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सुरेेंद्र तोमर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई बिमला ने बताया कि करनाल के सेक्टर-8 निवासी महिला ने रोहतक के सुरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी है।

अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह गाठिया बाय से पीड़ित है, उसका बजरंग भवन के पास एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक दिन सुरेेंद्र नाम का व्यक्ति उसे मिला और उसने महिला को भरोसे में लेकर मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि 3 अक्तूबर को सुरेंद्र ने फोन कर उसे दवा दिलाने के लिए रोहतक बुलाया। इसके बाद महिला को लेकर बहादुरगढ़ गया, यहां आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सुरेंद्र मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें