फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों ने छेड़ा तो पड़ेगा पंच

Sun, 11 Oct 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा नौ से बारहवीं तक की छात्राएं आत्मरक्षा का हुनर सीखेंगी।देश में महिलाओं के प्रति आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे वह खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। अभिभावक भी अपनी लड़कियों की सुरक्षा की चिंता कालेज जाने से लेकर घर लौटने तक करते हैं। इसके मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय बालिका इंटर कालेज में अध्ययनरत कक्षा नौ से बारह तक की छात्राओं को जूडो- कराटे सिखाने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रशिक्षक के चयन की प्रक्रिया चल रही है। प्रशिक्षक की नियुक्ति लखनऊ स्तर से की जाएगी। विभागीय कर्मियों का कहना है कि प्रशिक्षक नियुक्त होने के बाद प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें