फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म कर पीड़िता का वीडियो क्लिप बनाने वाले को सात साल कैद

Sun, 19 Mar 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
rape - फोटो : daily mail
विज्ञापन
अदालत ने युवती से दुष्कर्म करने और वीडियो क्लिप बनाने के मामले में एक युवक को दोषी मानते हुए सात साल कैद और पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। इस मामले में दो नाबालिगों को पहले ही सजा हो चुकी है।
विज्ञापन

अदालत में चले अभियोग के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने 8 मार्च 2012 को पुलिस को शिकायत दी थी।

पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि होली के दिन उसकी भतीजी घर पर अकेली थी। इसी बीच तीन युवक आए और उन्होंने युवती को कमरे में बंद कर दिया। यहां आरोपियों ने युवती की अश्लील वीडियो क्लिप बनाई। फिर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी वीडियो क्लिप को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर युवती को हवस का शिकार बनाते रहे। जब युवती ने परिजनोें को घटना के बारे में बताया तो आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई।

पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। बाद में दो आरोपियों के नाबालिग होने के कारण मामला जुवेनाइल कोर्ट में चला गया था। यहां दोनोें को सजा हुई थी। अब अदालत ने एक आरोपी सतपाल को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें