फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का सिरदर्द बने पांच बदमाशों पर इनाम

Tue, 07 Mar 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
criminals
विज्ञापन
काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर पांच बदमाश पुलिस प्रशासन के सिरदर्द बन चुके हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने पांचों बदमाशों को पकड़ने के लिए इनाम घोषित कर दिया है। इसमें हत्या से लेकर लूट के मामले में नामजद बदमाश शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने जेल से पैरोल पर गया फरार बदमाश मनीष पर सबसे ज्यादा 25 हजार रुपये का इनाम रखा है।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन की मानें तो जिन आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है वह अलग-अलग संगीन धाराओं में आरोपी हैं। इन आरोपियों ने रोहतक ही नहीं बल्कि सोनीपत और गुरुग्राम पुलिस को भी परेशान कर रखा है। पुलिस प्रशासन की ओर से जल्द ही संबंधित थानों में इनामी बदमाशों के नाम और पते की सूची भेज दी जाएगी। एसपी पंकज नैन ने चार आरोपियों पर चार हजार और आरोपी मनीष पर 25 हजार का इनाम रखा है।

इन आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम

आरोपी    निवास    आरोप
मनीष    गांव किलोई    हत्या
सुनील    खरखौदा सोनीपत    हत्या प्रयास
चरणसिंह    लूट डकैती    गुरुग्राम
पिंटू    जनता कालोनी रोहतक    हत्या प्रयास
अमरदीप    समचाना रोहतक    पोक्सो एक्ट

संगीन मामलों में शामिल रहे आरोपी

पुलिस रिकार्ड के अनुसार समचाना के आरोपी अमरदीप ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसके घर छापेमारी की थी। लेकिन वह आज तक पुलिस के हाथ नहीं लगा। इसी तरह आरोपी चरणसिंह ने वर्ष 2012 में एक घर में डकैती की वारदात की थी। इस घटना में एक हत्या भी की गई थी। इस मामले में आरोपी को कोई सुराग नहीं लगा है। मामले में एसपी पंकज नैन का कहना है कि आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया गया है। इससे पुलिस को उन्हें तलाश करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें