फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा भगा ले गया लड़की को, पुलिस कर रही पिता को टॉर्चर

Thu, 05 Nov 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बेटे के कारनामों के बदले पुलिस लगातार परिजनों को तंग कर रही है। जबकि बेटे ने दो महीने पहले अपने माता-पिता सहित भाई-बहनों से संबंध विच्छेद कर लिया था। पीड़ित पिता का आरोप है कि पुलिस ने उसकी उंगलियों के बीच पेन फं साकर टॉर्चर किया। पीड़ित परिवार की तरफ  से पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


दरअसल संजय कॉलोनी निवासी राजकपूर एक निजी कुरियर कंपनी में काम करते हैं। 24 अक्तूबर को उनका बेटा सूरज गुरुनानकपुरा की एक युवती को भगा ले गया। इसके बाद युवती के परिजनों ने सूरज के खिलाफ  केस दर्ज करा दिया। अब राजकपूर का आरोप है कि पुलिस बार बार उन्हें फ ोन करके महिला थाने में बुलाकर यातनाएं दे रही है।

आरोप है कि पुलिस ने राजकपूर को फ ोन करके थाने में बुलाया और उनसे बेटे सूरज के ठिकाने के बारे में पूछा। जब राजकपूर ने बेटे के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही तो पुलिस ने उनकी उंगलियों में पैन फंसाकर यातनाएं दीं। एडवोकेट अतुल गोयल ने बताया कि पीड़ित का बेटा सूरज 28 अगस्त को अपने माता पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों से संबंध विच्छेद कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मामलों में पुलिस आरोपी के परिवार के सदस्यों से थाने में बुलाकर पूछताछ कर सकती है।
पुष्पा खत्री, डीएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें