फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश और राजपाल समर्थकों में चलीं गोलियां

Thu, 05 Nov 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवोल्टेज ड्रामे की तरह चली वोटों की गिनती में जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव की हार और सपा नेता राजपाल की पत्नी की जीत के बाद दोनों के समर्थकों में बुरी तरह से ठन गई है। इस रंजिश ने बुधवार तड़के कुआंखेड़ा में बवाल करा दिया। दोनों के समर्थकों में लाठी-डंडे चले, पथराव हुआ और गोलियां भी चलाई गई। छर्रे लगने से दो और पथराव में दो किशोरियों समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके से चार लोग गिरफ्तार किए। तनाव के मद्देनजर गांव को पुलिस छावनी बना दिया गया है।
विज्ञापन

कुआंखेड़ा में बंटी यादव राजपाल का समर्थक है, वहीं डीपी यादव गणेश यादव का समर्थक है। बुधवार तड़के तकरीबन छह बजे बंटी और डीपी यादव पक्ष के लोगों में चुनाव को लेकर छींटाकशी शुरू हो गई। कुछ देर में दोनों पक्षों के लोग गालीगलौज के बाद मारपीट पर उतारू हो गए। लाठी-डंडे चलने के बाद हथियार निकालकर फायरिंग करने लगे। इससे गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गए।
ग्रामीणों ने बताया कि तकरीबन 40 मिनट तक फायरिंग होती रही। एक-दूसरे के घरोें पर पथराव भी किया गया। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह हालात पर काबू किया। पथराव में बंटी पक्ष की रेखा, प्रीति, भूरी सिंह और डीपी पक्ष के राहुल, राजेंद्र सहित छह लोग घायल हो गए। राजेंद्र और भूरी को छर्रे लगे हैं।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सदर असीम चौधरी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस ने राजेंद्र, राहुल और दूसरे पक्ष के बंटी और भूरी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हेें जेल भेजा गया है। सीओ सदर ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की गई है। उनमें पुराना विवाद चला आ रहा है। इसी के चलते फिर से झगड़ा हुआ।
दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मुकदमा
डीपी यादव के भाई राजेेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बंटी, सत्यप्रकाश, कालीचरन, केदार, लटूरी, प्रेम सिंह, गुलवीर, भूरी, सुरेंद्र, रामनरेश के खिलाफ मारपीट, घर में घुसकर जानलेवा हमला आदि धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं बंटी की तहरीर पर डीपी सिंह, सत्येंद्र, अरुण, राहुल, दिलीप, अंकुर, प्रकाश सहित 8-10 अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तनाव के चलते गांव में सन्नाटा
गांव में दोनों पक्ष के घर आसपास ही हैं। इस कारण तनाव ज्यादा है। यहीं कारण है कि पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें