फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: रेसलर पूजा के पति की मौत का मामला, रवि बोला- तीनों ने बराबर लिया पाउडर

Wed, 07 Sep 2022 02:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

महिला पहलवान पूजा के पति अजय नांदल की मौत के मामले में एसआईटी ने रवि व सोनू से अलग-अलग पूछताछ की। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पूजा नांदल के पति अजय नांदल की 27 अगस्त को मौत हुई थी। रवि पर अजय को नशे की ओवरडोज देने का आरोप है। 
विज्ञापन
मृतक अजय नांदल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेलों के अंदर कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली महिला पहलवान पूजा के पति अजय नांदल की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पहलवान करोर निवासी रवि को हिरासत में लिया है। केस की जांच कर रही एसआईटी ने मंगलवार को रवि व सोनू से अलग-अलग पूछताछ की। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रवि ने बताया कि एक कार में सवार होकर तीनों हिसार रोड पर पुल के नीचे एक गली के साथ लगे प्लाट से सफेद पाउडर लेकर आए थे। तीनों ने बरामद पाउडर लिया था। हालांकि महिला पहलवान पूजा साफ कर चुकी हैं कि उसके पति अजय नांदल नशा नहीं करते थे। रवि व सोनू से सख्ती से पूछताछ की जाए, तभी सच्चाई सामने आएगी। 

पुलिस के मुताबिक गढ़ी बोहर निवासी बिजेंद्र ने शिकायत दी है कि उसका बड़ा बेटा अजय नांदल सीआईएसएफ में नौकरी करता था। साथ ही मेहर सिंह अखाड़े में अभ्यास करता था। दिल्ली में नौकरी के चलते शनिवार व रविवार को घर आ जाता था। 27 अगस्त को शाम छह बजे फोन आया कि अजय को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वह अपने छोटे बेटे विजय के साथ पहुंचा। डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर रखा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : सियासत: कुलदीप बिश्नोई बोले- केजरीवाल हरियाणा को SYL का पानी देने का एलान करे तो मैं उनकी स्टेज पर चढ़ जाऊंगा

उन्होंने तसल्ली की तो पता चला कि अजय के साथ कारोर निवासी रवि व हिसार के गांव सुल्तानपुर निवासी सोनू उर्फ लुक्का थे। अजय की मौत रवि द्वारा नशीले पदार्थ की ओवर डोज देने से हुई है। पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया हुआ है। वह दिल्ली के अस्पताल में दाखिल था, जिसे डॉक्टरों द्वारा छुट्टी देने के बाद मंगलवार को एसआईटी रोहतक लेकर पहुंची। आरोपी रवि के साथ सोनू से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हरियाणा पुलिस का ऑपरेशन आक्रमण: 3500 जवानों ने मारे छापे, 964 को पकड़ा, 710 FIR दर्ज

डॉक्टरों ने रवि को छुट्टी दे दी। इसके चलते मंगलवार को पुलिस की एक टीम उसे लेकर रोहतक पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वे तीनों कार से पुल के पास गए। वहां से एक गली से लगे खाली प्लॉट से सफेद पाउडर लेकर आए थे। तीनों ने बराबर पाउडर लिया। अभी रवि को गिरफ्तार नहीं किया गया है। केवल पूछताछ की जा रही है। जो आरोप लगे हैं, उनके हिसाब से जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर जांच आगे बढ़ेगी। - एसआई हरपाल सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें