फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई नॉन टीचिंग की चौधर पर सुरेश कुमार का कब्जा

Sun, 26 Mar 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
‌िवविजेता पैनल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में शनिवार को हुए नॉन टीचिंग एसोसिएशन का ताज सुरेश कुमार के सिर सजा। चुनाव में केवल एक पद को छोड़कर बाकी सभी पदों पर सुरेश कुमार पैनल ने जीत हासिल की। विपक्षी जयपाल पैनल को उप प्रधान के पद पर ही जीत मिल सकी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ. कुंदन मित्तल और पर्यवेक्षक डॉ. प्रशांत कुमार के दिशा-निर्देशन में सुबह 9 बजे नर्सिंग कॉलेज में मतदान शुरू हुआ। शाम 4 बजे तक 1148 वोटरों ने मतदान किया। जबकि चुनाव में कुल 1286 वोटर थे। चुनावी मैदानी में जयपाल पैनल और सुरेश कुमार पैनल आमने-सामने थे। इसमें सुरेश कुमार के पास उगते सूरज का निशान और जयपाल पैनल पतंग के चिह्न पर चुनाव लड़ रहा था। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। जैसे-जैसे मतों की गिनती शुरू हुई सुरेश कुमार का पैनल के प्रत्याशी वोटों में आगे बढ़ते चले गए।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव में सुरेश कुमार ने जयपाल को 108 वोटों से हराकर जीत हासिल की। जयपाल पैनल से केवल उप प्रधान पद पर प्रकाश गिरी ही जीत सके, जबकि बाकी सभी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। नवनिर्वाचित प्रधान सुरेश कुमार का कहना है कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और नॉन टीचिंग स्टाफ की समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकता पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ऐसा रहा परिणाम
प्रत्याशी    पार्टी    पद    वोट
सुरेश कुमार    उगता सूरज    प्रधान    617
जयपाल    पतंग    प्रधान    509        

बालमुकुंद    उगता सूरज    वरिष्ठ उप प्रधान    579
सत्यवान    पतंग    वरिष्ठ उप प्रधान    552

प्रकाश गिरी    पतंग    उप प्रधान    571
वीरेंद्र    उगता सूरज    उप प्रधान    553


राजेश कुमार    उगता सूरज    जनरल सेक्रेटरी    639
राजेंद्र सैनी    पतंग    जनरल सेक्रेटरी    488

रोहताश    उगता सूरज    सेक्रेटरी    603    
ओमप्रकाश    पतंग    सेक्रेटरी    526

राकेश    उगता सूरज    प्रेस सचिव    566    
सुरेश    पतंग    प्रेस सचिव    559

पुष्पेंद्र गर्ग    उगता सूरज    कैशियर    594    
अनिश अरोड़ा    पतंग    कैशियर    531
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें