मियानगी किसान सहकारी समिति से जुड़े किसानों की लेनदेन की फाइलें सहकारी बैंक शाखा बड़गांव से गायब हो गई हैं। इस कारण किसानों को खाद व बीज आदि से महरूम होना पड़ रहा है।
दो दिन पूर्व चंदपुर गांव के दर्जनभर से अधिक किसान किसान सहकारी समिति मियानगी में कर्ज के लेनदेन का हिसाब किताब करने गए थे। वहां पता चला कि 20 से भी अधिक किसानों की लेनदेन की फाइलें ही गुम हो गई हैं।
किसान बिक्रम सिंह, विनय, सतीश आदि जब एमडी से मिले तो उन्होंने बताया कि फाइलें सहकारी बैंक की बड़गांव शाखा में गई थी जिनका कुछ भी अता पता नहीं चल पा रहा है। जब इस संबंध में समिति के एमडी चंद्रपाल सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि एक नहीं कई गांवों के किसानों की लेनदेन सरकारी फाइलें गुम हो रही हैं।
किसान खाद बीज ना मिलने से भी परेशानी झेल रहे हैं। उधर, बैंक प्रबंधक सर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मामला उनसे पहले शाखा प्रबंधक के कार्यकाल है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को इस बाबत लिख भी दिया है। वहां से जो भी दिशा निर्देश प्राप्त होते हैं उनका पालन किया जाएगा।