फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: आरती करवा रहे राधा-रमन भजन मंडली के उप प्रधान को मारी गोली, आरती के दौरान हुई वारदात

Mon, 02 Jan 2023 09:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

रविवार देर रात गुरुनानकपुरा में हमला हुआ। गोली हाथ को छू कर निकल गई। आरती के दौरान वारदात हुई लेकिन गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। उप प्रधान को दर्द होने पर पता चला।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक शहर के गुरुनानकपुरा में रविवार देर रात भजन-कीर्तन के दौरान आरती करवा रहे राधा-रमन भजन मंडली के उप प्रधान एवं कैटरिंग कारोबारी नितिन मल्होत्रा (45) को किसी ने गोली मार दी। आरती के दौरान चली गोली बायीं बाजू को छू कर निकल गई। शोर में यह पता नहीं चल सका कि गोली किस तरफ से मारी गई। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक साईंदास कॉलोनी निवासी नितिन मल्होत्रा ने दी शिकायत में बताया कि पांच साल पहले दोस्तों व आसपास के लोगों के साथ मिलकर राधा-रमन परिवार मंडली का पंजीकरण कराया था, जिसके अब उप प्रधान हैं। साथ ही कैटरिंग का कारोबार करते हैं।

एक जनवरी को रात आठ बजे से 11 बजे तक गुरुनानकपुरा में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम था। रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर जब भजन-कीर्तन के दौरान आरती चल रही थी। इसके लिए भगवान श्रीराधा-कृष्ण की मूर्ति के सामने साउंड स्पीकर चल रहा था।
विज्ञापन


करीब 10 बजकर 30 मिनट पर पंडाल में पर्दे के पास खड़ा होकर आरती करवा रहा था। उसी समय पर्दे के पीछे से किसी ने उस पर फायर कर दिया। गोली उसके बायीं बाजू को छू कर निकल गई। शोर में गोली चलने की आवाज तो नहीं सुनाई दी, लेकिन दर्द होने पर उसे अहसास हुआ। तुरंत पर्दे के पीछे देखा तो कोई दिखाई नहीं दिया। घटना-स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

तत्काल घायल नितिन मल्होत्रा को पीजीआई ले जाया गया, जहां उपचार के बाद सोमवार को छुट्टी मिल गई। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। घायल नितिन मल्होत्रा ने बताया कि मेरी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पता नहीं किसने और क्यों मुझे गोली मारी है। 
 
मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं, लेकिन अभी कोई सुराग नहीं लग सका है। आसपास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं, ताकि हमलावर तक पहुंच सकें। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र, थाना प्रभारी पुरानी सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें