फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब साथी वुशू खिलाड़ियों से पूछताछ करेगी पुलिस

Thu, 10 Dec 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
वुशू खिलाड़ी के यौन उत्पीड़न के मामले में अब दूसरी खिलाड़ियों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। पुलिस जांच करेगी कि कहीं सचिव और कोच ने और लड़कियों को तो अपना शिकार बनाने की कोशिश नहीं की। वहीं, आरोपी सचिव और कोच राजेश को जांच में शामिल होने का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


 डीएसपी पुष्पा खत्री ने कहा कि कुछ खिलाड़ी डर की वजह से सामने नहीं आती हैं। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी ने किसी अन्य खिलाड़ी के साथ भी यौन उत्पीड़न किया है तो वे सामने आएं।

पुलिस जरूर कार्रवाई करेगी। वहीं, आरोपी सचिव पुलिस जांच से बचने के लिए कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में है ताकि आरोपी के वकील की मौजूदगी में उससे पूछताछ की जा सके और वह पुलिस को गुमराह कर सके। खास बात ये है कि आरोपी मधुबन में एक चैंपियनशिप में गया है, बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह था मामला
लाखनमाजरा खंड के एक गांव की रहने वाली वुशू की नेशनल खिलाड़ी ने हरियाणा अमैच्योर वुशू फेडरेशन के सचिव और सरकारी कोच राजेश पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है कि नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर भेजने के लिए आरोपी ने संबंध बनाने का दबाव डाला।

पीड़ित ने कोच पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया था। पीड़ित का कहना है कि यह सिलसिला दो साल से चल रहा है। महिला थाने में कोच राजेश और एक दूसरे कोच संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सोमवार को पीड़ित के 164 के बयान दर्ज करवाए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें