फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी को घर को जिम्मेदारी सौंपनी पड़ी भारी, 16 तोले के जेवर उड़ाए

Mon, 07 Nov 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सेक्टर-2 में पड़ोसी को घर की जिम्मेदारी सौंपनी महंगी पड़ गई। पड़ोसी ने ही घर से करीब 16 तोले के जेवर उड़ा लिए। घर पहुंचने पर अलमारी में जेवर से गायब मिले तो पड़ोसी से चोरी की बात की गई। इनकार करने पर पीड़ित पक्ष ने पड़ोसी की पत्नी अर्चना के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाना में केस दर्ज कराया।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सेक्टर-2 निवासी अंजुम कुमार का पुराने वाहन की खरीद बिक्री का काम है। उनकी शादी 11 अक्तूबर को हुई थी। अंजुम ने बताया कि महावरी कॉलोनी में चाचा के पास उनकी दादी रहती थीं। 23 अक्तूबर को दादी की मौत हो गई। अंजुम ने बताया कि तीन नवंबर को रस्म क्रिया में शामिल होने के लिए वह अपने चाचा के घर गये थे। अंजुम ने घर पर ताला लगाकर चाबी सामने के मकान में किराये पर रहने वाली महिला अर्चना को दी थी। शाम को सभी लोग वापस आ गए। जब अंजुम ने अलमारी का ताला खोला तो उसमें से पत्नी के शादी के 16 तोले के आभूषण गायब थे। वारदात के बाद अंजुम ने पड़ोसी अर्चना से पूछताछ की। उसने चोरी की घटना से इनकार किया। शक के आधार पर कुछ दिन तब अर्चना से बात की गई तब भी उसने घटना नहीं कबूली। इसके बाद अंजुम ने अर्बन एस्टेट थाने में अर्चना के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें