फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्त्री की 20 दिन बाद थी शादी, घर में सोते हुए चाकू गोदकर की हत्या

Thu, 09 Jun 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले में हत्याओं का सिलसिला नहीं थम रहा है। अब शिमली गांव में एक भवन निर्माण मिस्त्री की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। हमला उस समय किया गया, जब मिस्त्री घर में अकेला सो रहा था। मिस्त्री की 20 दिन बाद हुमायूंपुर गांव की लड़की से शादी होनी थी। वारदात मंगलवार रात को अंजाम दी गई। एक पुलिस अफसर के बेटे पर हत्या का शक जताया जा रहा है, जो दिल्ली नंबर गाड़ी में अपने साथियों के साथ आया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले में छानबीन शुरू कर दी। 
विज्ञापन


शिमली गांव में रहने वाला सोनू (24) भवन निर्माण मिस्त्री था। उसके पिता चंद्रभान घर से बाहर रहकर नौकरी करते हैं जो कई-कई दिनों में घर आते हैं। सोनू मंगलवार को घर में अकेला था। उसकी मां संतोष अपने मायके गई थी और उसके भाई जसबीर व संजय भी घर से बाहर थे। सोनू घर के आंगन में चारपाई डालकर सोया हुआ था। रात लगभग एक बजे कुछ युवक कार में सवार होकर पहुंचे। उन्होंने घर में घुसकर सोनू पर चाकू से हमला कर दिया। सोनू ने बचाव के लिए शोर मचाया तो पड़ोसी जाग गए। लोगों को आता देखकर हमलावर भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि लोगों ने हमलावरों को भागते हुए देखा है।

वे दिल्ली नंबर की गाड़ी में सवार होकर आये थे और उनमें एक पुलिस अफसर का बेटा भी शामिल था। परिजनों का कहना है कि पड़ोसियों ने पुलिस अधिकारी के बेटे को भागते हुए देखा। पड़ोसी सोनू को पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सोनू के भाई संजय की ओर से सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अभी तक परिजन व पुलिस कोई भी हत्या का कारण नहीं बता रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें