फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में मेरठ और शिमला यूनिवर्सिटी का दबदबा 

Tue, 03 Jan 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
एमडीयू में चल रही है अंतर विश्वविद्यालय महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एमडीयू में चल रही अंतर विश्वविद्यालय महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरे दिन कई रोमांचक मैच खेले गए। इसमें चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ, जम्मू और शिमला यूनिवर्सिटी की टीम का दबदबा रहा। 
विज्ञापन


दूसरे दिन भारतीय कबड्डी टीम के मुख्य चयनकर्ता रणधीर सिंह सहरावत और हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान विजय प्रकाश ने मैच शुरू करवाए। खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि पहले मैच में आरएमएलए यूनिवर्सिटी फैजाबाद ने लखनऊ यूनिवर्सिटी को 58-46 के अंतर से हराया। दूसरे मैच में एचपीयू शिमला ने सीआरएसयू जींद को 43-11, जेएनडीयू अमृतसर ने जेकेयूटीएस भटिंडा को 46-3, सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ ने आरएमएलए यूनिवर्सिटी फैजाबाद को 55-5 और सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर ने डीबीआर यूनिवर्सिटी आगरा को 36-26 से मात दी।
 
इसके अलावा जेएनडीयू अमृतसर ने सीडीएलयू भिवानी को 24-23, एचपीयू शिमला ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को 36-22, सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ ने यूनिवर्सिटी झांसी को 42-11 के बड़े अंतर से हराया। आखिर में जम्मू यूनिवर्सिटी ने सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर को 31-29 के शिकस्त दी। इस मौके पर नगर पार्षद प्रदीप अहलावत, डॉ. अंजना, डॉ. दलबीर, डॉ. कोहली, मंजीत और एमएस त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें