फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: पानी का कनेक्शन जोड़ने गए बड़े भाई को डंडों से पीट कर मार डाला, पत्नी और बेटे ने भी दिया साथ

Tue, 07 Nov 2023 10:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर

सार

शिकायतकर्ता कर्मवीर ने बताया कि उसके पिता के साथ उसके चाचा पहले भी झगड़ा कर चुके हैं। इससे पहले खेतों में झगड़ा होता था। पुरानी रंजिश के चलते नौबत यहां तक आ गई कि पानी की सप्लाई जोड़ने गए हुए उसके पिता की जान ले ली गई।
विज्ञापन
कलानौर थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलानौर के सुडाना गांव में पानी का कनेक्शन जोड़ने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर उसके चाचा चाची और चचेरे भाई पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस में दी गई शिकायत में मृतक के बेटे कर्मवीर ने बताया कि उनके घर के पानी का कनेक्शन टूटा हुआ था। जिसे जोड़ने के लिए उसके पिता रामफल अपने छोटे भाई के मकान के पास पहुंचे। तभी दोनों भाइयों में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के बाद कर्मवीर ने काहनौर चौकी में शिकायत की।

शिकायत के बाद भी रामफल के भाई ने घर पर आकर उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। उसका चाचा सत्यवान, चचेरा भाई दीपक, चाची रेखा लाठी डंडे लेकर आई और गाली गलौज करते हुए रामफल को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान रामफल की पत्नी और छोटा बेटा घर पर ही थे। बड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों को रोका गया। इसके बाद घायल को रोहतक पीजीआई ले जाया गया लेकिन घायल रामफल ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता कर्मवीर ने बताया कि उसके पिता के साथ उसके चाचा पहले भी झगड़ा कर चुके हैं। इससे पहले खेतों में झगड़ा होता था। पुरानी रंजिश के चलते नौबत यहां तक आ गई कि पानी की सप्लाई जोड़ने गए हुए उसके पिता की जान ले ली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक के भाई सत्यवान, सत्यवान के बेटे दीपक और सत्यवान की पत्नी रेखा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें