फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महम में पूर्व सरपंच के पेट्रोल पंप से एक लाख की लूट 

Wed, 14 Dec 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
गोली - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने आए तीन बदमाशों ने कैशलेस पेमेंट करने के बहाने करीब एक लाख रुपये लूटकर भाग गए। पेट्रोल पंप मालिक ने बदमाशों का पीछा किया तो गांव के पास मोड़ पर बाइक फिसलने से बदमाश गिर गए। इस बीच पंप मालिक भी पहुंच गया। जब उसने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो एक बदमाश ने पेट्रोल पंप मालिक पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


गोली पंप मालिक को तो नहीं लगी, लेकिन जांघ में छर्रा लगने से वह घायल हो गया। फिर भी उसने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो एक बदमाश ने उसके सिर में रिवाल्वर की बट से वार कर दिया। इसी बीच सूचना पाकर गांव वाले आए गए। ग्रामीणों को देखकर दो बदमाश तो भाग गए, लेकिन एक को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस उसे थाने लेकर गई है। पेट्रोल पंप भैणी चंद्रपाल गांव की पूर्व सरपंच का बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, महम से जुलाना रोड पर भैणी चंद्रपाल गांव की पूर्व सरपंच कुलपति का पेट्रोल पंप है। इसका संचालन उनका बेटा सतीश कोच करते हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे पेट्रोल पंप एक बाइक से तीन युवक आए। उन्होंने बाइक की टंकी फुल करवाने के बाद पेमेंट डेबिट कार्ड से करने की बात कही। इसके बाद तीनों पेमेंट करने के लिए मैनेजर की केबिन में चले गए। केबिन में पेट्रोल पंप मालिक सतीश कोच की कनपटी पर बंदूक सटाकर करीब एक लाख रुपये लूट लिए। जान से मारने की धमकी देकर तीनों बाइक से पैसे लेकर भाग खड़े हुए। बदमाशों के भागते ही सतीश ने गांव में दोस्तों और परिजनों को फोन कर दिया और अपनी कार से बदमाशों का पीछा किया।
विज्ञापन


पीछा होता देख बदमाशों ने बाइक तेज कर दी। इसी बीच गांव के पास एक तीखा मोड़ आ गया, जहां बदमाशों की बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने से तीनों बदमाश जमीन पर गिर गए। इसी बीच सतीश कोच भी पहुंच गए। सतीश के पहुंचते ही एक बदमाश ने तमंचे से गोली चला दी। गोली सतीश को तो नहीं लगी, लेकिन जांघ में छर्रा लगने से वह घायल हो गए। इसके बावजूद सतीश ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। इसी संघर्ष में एक बदमाश ने सतीश के सिर पर रिवाल्वर के बट से वार कर दिया। इससे सतीश के सिर से खून निकलने लगा, लेकिन इसी बीच गांव वाले पहुंच गए।

गांव वालों को आता देख दो बदमाश पैसे लेकर भाग गए, लेकिन एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान रामपाल निवासी मालवी जिला जींद के रूप में हुई है। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएसपी शमशेर सिंह दहिया और एसएचओ दीवान सिंह भी पहुंच गए। लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद वे पकड़े गए बदमाश को लेकर थाने चले गए। देर रात तक पुलिस उससे पूछताछ करती रही। सतीश कोच की हालत ठीक बताई जा रही है। उनकी मां कुलपति साल 2005 से 2010 तक गांव की सरपंच रही हैं। सतीश का एक महम और एक गांव में है। सतीश महम में रहते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें