फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: सस्ता माल दिलाने का झांसा देकर पाइप व्यापारी से 20 लाख की ठगी, लखनऊ के व्यापारी पर केस दर्ज

Tue, 18 Jan 2022 11:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

लखनऊ के व्यापारी के खिलाफ आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस की एक टीम लखनऊ जाकर जांच पड़ताल करेगी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के उज्जैन में ठगी की घटना। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक शहर के व्यापारी को सस्ता माल दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आर्य नगर थाना पुलिस ने घनीपुरा निवासी संजीव विज की शिकायत पर लखनऊ के व्यापारी मोहित मेहरोत्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक संजीव विज ने दी शिकायत में बताया है कि उसका पीवीसी पाइप कृषि उपकरणों का कारोबार है। सात-आठ साल पहले डीलरों की बैठक में उसकी मुलाकात लखनऊ के कारोबारी मोहित मेहरोत्रा से हुई। उसके बाद हर सालाना बैठक में वे मिलते रहे। इसी बीच दोनों के बीच फोन पर व्यापारिक व पारिवारिक बातें होने लगी।

आरोपी ने बताया कि वह कंपनी के बड़े डीलर में से एक है। उसे कंपनी से सस्ते रेट पर माल दिलवा देगा। उसने माल मंगवाने का ऑर्डर दे दिया। इसके लिए 10 लाख रुपये एडवांस लिए गए। बाद में कहा गया कि पूरी राशि मिलने पर माल सप्लाई होगा।
विज्ञापन


इसके बाद 10 लाख रुपये और ले लिए। 20 लाख रुपये देने के बावजूद आरोपी ने अभी तक माल नहीं भिजवाया है। जब उसने फोन किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। साथ कहता है कि उसकी राजनीति में ऊपर तक पहुंच है, उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। 
विज्ञापन

 

मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस की एक टीम लखनऊ जाकर जांच पड़ताल करेगी। - इंस्पेक्टर देशराज, आर्यनगर थाना प्रभारी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें