फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहार कॉलोनी से नेपाली महिला का अपहरण, एक महीने बाद केस दर्ज

Tue, 28 Jun 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
kidnapping - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
विहार कॉलोनी से पत्नी के अपहरण की शिकायत जब पुलिस ने नहीं दर्ज की तो वह खुद तलाश में नेपाल पहुंच गया। जब वहां पर भी कोई सुराग नहीं मिला तो वापस पुलिस के पास गुहार लगाई। अब एक महीने बाद व्यक्ति की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। नेपाली मूल की महिला के पति ने सांघी के एक युवक पर अपहरण का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से नेपाल के केबाली जिला स्थित मोहलिया गांव निवासी नरेश ने बताया कि वह शहर के एक सुअर फार्म पर काम करता है। विहार कॉलोनी में परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है। नरेश के तीन बेटे है। नरेश ने बताया कि 27 मई की सुबह पत्नी सुमित्रा संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। मोबाइल मिलाया तो स्विच ऑफ था। रिश्तेदारों से जानकारी की तो भी कोई पता न चल सका। देर रात तक जब पता नहीं चला तो पुलिस को शिकायत दी। तलाश करने पर भी जब सुमित्रा का पता नहीं चला तो नरेश ने पुलिस को शिकायत दी। मगर यहां पुलिस की लापरवाही सामने आई। पुलिस ने नरेश से शिकायत तो ली मगर पूरे एक महीने बाद केस दर्ज किया।

जिस पर शक वह भी फरार

नरेश ने सांघी के जिस युवक पर शक जाहिर किया। जब पुलिस उससे पूछताछ करने पहुंची तो वह भी घर से फरार मिला। पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की तो परिजनों ने कहा कि वह भी पिछले कई दिनों से घर से लापता है। अब पुलिस ने दोनों के मोबाइल ट्रेसिंग पर लगा दिये हैं। जांच अधिकारी समुंदर सिंह का कहना है कि महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें