शहर में देररात एक युवती के अपहरण से सनसनी फैल गई। कार में से एक युवती
ने बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
आसपास के जिलों
में वीटी और नाकाबंदी के बाद भी पुलिस किसी को पकड़ नहीं सकी। रविवार
रात साढ़े 10 बजे लिबर्टी सिनेमा के पास लघु सचिवालय की ओर से आ रही एक कार
में से युवती ने बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई।
लोग बाहर आए तो देखा एक कार तेजी
से दिल्ली बाईपास की ओर जा रही थी और उसमें से कोई युवती बचाने की गुहार
लगा रही थी। इससे मुख्य सड़क पर सनसनी फैल गई और तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम
में सूचना दी गई।
पुलिस ने शहर और जिले के सभी क्षेत्रों में नाकेबंदी कर
दी। हालांकि रात 1 बजे तक पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली थी। आसपास के
जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
कंट्रोल रूम में किसी
राहगीर ने फोन किया था। सूचना मिली कि लड़की को दिल्ली की ओर ले जाया गया
है। वीटी लगाई गई और जिले भर की पुलिस को अलर्ट किया गया है। लड़की रोहतक
से अगवा नहीं हुई है। उसे कहीं बाहर से लाया गया है। हो सकता है यह कोई
पारिवारिक मामला हो। अभी कार का पता नहीं चला है।
नरेंद्र पाल, एसएचओ, पीजीआई थाना, रोहतक।