फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: कबड्डी खिलाड़ी को पीटा, घायल को लेकर परिजन पहुंचे लघु सचिवालय, आरोप- खेल में आगे बढ़ने की रंजिश रखते हैं आरोपी

Sat, 19 Mar 2022 04:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

खिलाड़ी के पिता का आरोप है कि बेटा जीतकर आया तो सम्मान समारोह तक नहीं होने दिया गया। उन्होंने एएसपी को लिखति शिकायत दी और कहा कि आरोपी उसके बेटे को खेल में आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते। 
विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर में एएसपी से मिलते बनियानी गांव के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव बनियानी में एक कबड्डी खिलाड़ी को कुछ लोगों ने पीट-पीट कर घायल कर दिया। बेहोशी की हालत में उसे पहले कलानौर अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसे पीजीआई भेज दिया गया। आरोप है कि पीजीआई में रात को ही छुट्टी दे दी गई, इससे नाराज परिजन घायल को लेकर शनिवार को लघु सचिवालय पहुंचे। एएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया। शाम को कलानौर पुलिस ने एक आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बनियानी गांव निवासी रणधीर ने दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का 20 वर्षीय रवि शुक्रवार को गली से गुजर रहा था। रास्ते में मंगल के घर के पास उसे झगड़े की सूचना मिली।

वह मौके पर पहुंचा तो उसका लड़का रवि गली में बेहोशी की हालत में गिरा हुआ था, जबकि गांव के युवक देवेंद्र, जोगेंद्र, पांडे, गौरव, बिंदे व अन्य उसे पीट रहे थे। उसने गांव निवासी चांद, अरविंद व गोर्धन की मदद से बेटे को छुड़वाया। उसे बेहोशी की हालत में कलानौर के अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से पीजीआई भेज दिया गया।
विज्ञापन


कबड्डी में उभरता हुआ खिलाड़ी है बेटा, रंजिश में पीटा
घायल रवि के पिता रणधीर सिंह ग्रामीणों के साथ शनिवार को लघु सचिवालय पहुंचे। एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा कबड्डी का उभरता हुआ खिलाड़ी है। वह बिहार तक कोच के साथ खेलने गया था। तीन माह पहले जब उसके बेटे का सम्मान समारोह कर रहे थे तो उन्हें ऐसा नहीं करने दिया गया। इतना ही नहीं, अच्छी तरह ठीक न होने पर भी रात को पीजीआई से उसे छुट्टी दे दी गई।
 

पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर एक आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार किया है। रवि घटनास्थल पर कैसे पहुंचा, इसकी जांच पड़ताल कर रहे हैं। साथ ही झगड़े का कारण भी तफ्तीश के बाद ही सामने आ सकेगा। - इंस्पेक्टर रमेश कुमार, थाना प्रभारी कलानौर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें