फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान बंद करके घर जा रहे ज्वेलर्स पर हमला करके लूटपाट

Tue, 20 Sep 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
डकैती, लूट, चोरी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
रेलवे रोड पर सोमवार रात कुछ लोगों ने एक ज्वेलर्स पर हमला करके लूटपाट की। ज्वेलर्स को घायल करके आरोपी भाग गए। घटना के विरोध में आभूषण कारोबारियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। सिटी थाना एसएचओ इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि मामले में एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपी का नाम काला है।
विज्ञापन


विजयनगर निवासी नरेश की रेलवे रोड पर आभूषण की दुकान है। सोमवार रात करीब 9 बजे नरेश दुकान बंद करके पैदल घर जा रहे थे। अपनी दुकान से जैसे ही वह कुछ आगे गये तो एक युवक ने उनके मुंह पर कपड़ा डाल दिया। इसके बाद आरोपियों ने सुनार की जमकर पिटाई की। नरेश का आरोप है कि आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। मारपीट और लूटपाट के बाद आरोपी भाग गए। आसपास के लोगों ने नरेश को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। नरेश ने एक हमलावर का नाम बताया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें