फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: झारखंड से रोहतक में आश्रय लेने आया नेत्रहीन युवक, ऑटो चालक व उसके साथी ने लूटा

Fri, 11 Feb 2022 11:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

शकलदेव यादव ऑटो में दिल्ली बाईपास से नेहरू कॉलोनी स्थित स्नेह ज्योति आश्रम के लिए बैठा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में झारखंड से रोहतक में आश्रय लेने आए नेत्रहीन युवक को ऑटो चालक व उसके साथी ने हिसार बाईपास पर लूट लिया। मारपीट करके आरोपी 3200 रुपये की नकदी व बैग छीनकर ले गए। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज करवाया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक झारखंड के कोडरमा जिले के गांव जोंगी निवासी शकलदेव यादव ने दी शिकायत में बताया कि उसे आंखों से दिखाई नहीं देता। वह 9 फरवरी को झारखंड से रोहतक के नेहरू कॉलोनी स्थित स्नेह ज्योति आश्रम के लिए चला था। रात करीब साढ़े 8 बजे जब दिल्ली बाईपास पर पहुंचा तो एक ऑटो आश्रम के लिए किराए पर लिया। ऑटो में उसके अलावा एक युवक भी बैठा था।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम विक्की निवासी नेहरू कॉलोनी व दूसरे ने मोहित निवासी नेहरू कॉलोनी बताया। चालक ऑटो को नेहरू कॉलोनी से आगे हिसार बाईपास चौक पर ले गए। चालक ने कहा कि उसे चौक पर कुछ काम है।
विज्ञापन


ऑटो रुकने के थोड़ी देर बाद एक युवक ने उसका गला पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने मुंह पर थप्पड़ मारा। इसके बाद जबरन उसके 3200 रुपये व बैग छीन लिया। बैग में कपड़े, मोबाइल फोन का चार्जर व पावर बैंक था। इसके बाद उसे ऑटो से नीचे उतारकर मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें