पुलिस को सौंपी गई सीसीटीवी फुटेज व वाइस रिकॉर्डिंग
9 जुलाई को उसने पुलिसकर्मी को सेक्टर-1 स्थित कार्यालय की लोकेशन भेजी। साथ ही अपने साथी जय भगवान को भी बुला लिया। कार्यालय में सुशील ने ढाई लाख रुपये मंथली मांगी। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने पुलिसकर्मी को बताया कि कारोबार में प्रतिस्पर्धा व बदमाशों का खतरा बना रहता है। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिसकर्मी ने उसके ऊपर पूरा दबाव बनाया। बोला, आईजी पूरी सपोर्ट करेंगे। आप दोबारा आईजी से मिलने आ जाओ। जिस वजह से शराब कोरबारी पुलिसकर्मी से परेशान था। पुलिस को दी शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज व वाइस रिकॉर्डिंग भी दी गई है।
आईजी ऑफिस रोहतक लिखा गया है आरोपी का पता
एफआईआर के अंदर पुलिस की तरफ से सुशील पुलिसकर्मी लिखा हुआ है। साथ ही पता आईजी ऑफिस रोहतक लिखा हुआ है। खास बात यह है कि शराब ठेकेदार का नाम व पता भी नहीं लिखा गया है। केवल यह बताया गया है कि उसका कार्यालय सेक्टर-1 में है।