फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: हरियाणा पुलिस के आईजी वाई पूरन कुमार ने खुद को मारी गोली, मौत, जापान दौरे पर हैं आईएएस पत्नी

Tue, 07 Oct 2025 04:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में बड़ी घटना हुई है। हरियाणा पुलिस के आईजी रैंक के अधिकारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
आईजी वाई पूरन कुमार की फाइल फोटो और चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित उनकी कोठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब व हरियाणा की राजधानी में मंगलवार को बड़ी घटना हुई है। यहां हरियाणा पुलिस के बड़े अधिकारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। घटना सेक्टर-11 की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। जानकारी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी, सीएफएसएल और फोरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस के आईजी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। आईजी वाई पूरन कुमार की कुछ दिन पहले रोहतक के सुनारिया जेल में तैनाती हुई थी। उन्होंने चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित अपनी कोठी में सुसाइड किया है। वाई पूरण कुमार की पत्नी पी अमनीत कुमार विदेश दौरे पर हैं। आईएएस पी अमनीत कुमार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री राव नरवीर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी जापान दौरे पर हैं। 

2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने घर की बेसमेंट में अपने सिर में गोली मारी है। उनकी एक सप्ताह पहले 29 सितंबर को सुनारिया जेल में ट्रांसफर हुई थी। अभी उन्होंने वहां ज्वाइन नहीं किया। 

विज्ञापन

घर के बाहर लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार घटना स्थल पर सुसाइड नोट भी मिला है, जिस चंडीगढ़ पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है। वाई पूरन सिंह 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने घर में खुद को गोली मारी है। उधर, घटना के बाद उनके घर पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच पहुंचाया है। 

डीजीपी और एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की शिकायत की थी

जानकारी के अनुसार आईजी वाई पूरन कुमार बीते डेढ़ वर्ष से काफी सूर्खियों में रहे थे। उन्हें एडीजीपी रैंक से आईजी रैंक में प्रमोट किया गया था। आईजी वाई पूरन कुमार ने पिछले वर्ष वन ऑफिसर वन हाउस पॉलिसी के तहत शिकायत दी थी और प्रदेश के कई अफसरों की शिकायत की थी। इस वजह से वह सूर्खियों में आए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि कई आईपीएस अफसरों ने एक से ज्यादा सरकारी आवास ले रखे हैं। इसके अलावा उन्होंने पूर्व डीजीपी और एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पर भी जाति के आधार पर भेदभाव करने की शिकायत आयोग से की थी।

विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस को 1.30 बजे मिली थी सूचना- एसएसपी
वहीं घटनास्थल पर मौजूद चंडीगढ़ पुलिस की महिला एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना दोपहर 1.30 बजे मिली थी। सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची। जहां घर पर सुसाइड की घटना हुई थी। घर से आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार का शव बरामद हुआ है। घटना स्थल पर सीएफएसएल टीम सबूत जुटा रही है। पुलिस की जांच जारी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें