फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गृह कलेश में धारदार हथियार से महिला की हत्या, पति पर आरोप, मौके से हुआ फरार

Tue, 30 Jul 2024 05:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुलिस मायके वालों से शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है। थाना बहु अकबरपुर क्षेत्र के मदीना की घटना है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के बहु अकबरपुर थाना क्षेत्र के मदीना गांव में एक महिला की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप भी पति पर ही लगा है और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बहु अकबरपुर थाना क्षेत्र के मदीना गांव में रेखा की शादी राजू के साथ हुई थी। आरोप है कि कई दिन से गृह कलेश चल रहा था और मंगलवार को किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और धारदार हथियार से आरोपी ने पत्नी रेखा (26) पर कई बार हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतका के सिर, गर्दन, मुंह और हाथ के अलावा शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। घटना के बाद से हत्यारोपी पति मौके से फरार हो गया। मृतका रेखा के दो बच्चे हैं और इनमें एक बेटी और एक बेटा है। पुलिस का कहना है कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन प्रथम दृष्टया हत्या का आरोप पति पर ही लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें