फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोहतक में शास्त्री नगर से आठवीं कक्षा के दो छात्र लापता, अपहरण की आशंका

Tue, 02 Apr 2024 11:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

बच्चे का पिता चंडीगढ़ डिपो में चालक पद पर तैनात हैं, बच्चे घर से बैग पैक करके ले गए हैं, सीसीटीवी फुटेज में जाते दिखाई दे रहे हैं। पुरानी सब्जी मंडी थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में लाढ़ोत रोड स्थित आठवीं कक्षा दो छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गए। एक की उम्र 14 व दूसरे की 13 साल है। परिजनों को अपहरण की आशंका है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में दोनों बैग लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का मानना है कि दोनों घूमने गए हैं, लेकिन संपर्क न होने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मोखरा निवासी पूनम, हालत में लाढ़ोत रोड स्थित शास्त्री नगर में किराये पर रहती है। उनके पति विक्रम रोडवेज में चालक हैं और चंडीगढ़ डिपो में ड्यूटी है। उसके दो बच्चे हैं, बड़ी बेटी है, जबकि छोटा बेटा 14 वर्षीय सोहित है।

वह लाढ़ोत रोड स्थित निजी स्कूल की आठवीं कक्षा में पढ़ता है। सोमवार शाम करीब 4 बजे वह कक्षा के ही छात्र 13 साल के निखिल के साथ किसी को बताए बगैर चला गया। उसे लगातार तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं लग रहा है।
विज्ञापन


छात्रों का अभी सुराग नहीं लग सका है, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि वे बैग लेकर जा रहे हैं। ऐसे में लग रहा है कि दोनों कहीं घूमने का प्लान बनाकर गए हैं। बस स्टैंड व रेलवे स्टैंड पर तलाश कर चुके हैं, लेकिन पता नहीं लगा है। - एसआई सन्नी, प्रभारी सुखपुरा पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें